(Sheet Metal Enclosure and Cabinet Making Business ideas in Hindi) जानिए मेटल कैबिनेट बनाने का बिजनेस के कच्ची सामग्री, मशीन, लागत, प्रक्रिया, लाइसेंस और भी कही सारे जानकारी के बारे में
भारत में बढ़ते उद्योगीकरण के बाद ना केवल विकास को गति मिली। साथ ही जीवन शैली में परिवर्तन हुआ और रोज के जीवन में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न वस्तुओं में बदलाव सामने आए। जैसे अगर शीट मेटल एनक्लोजर और कैबिनेट की बात करे तो इनकी उपयोग में काफी वृद्धि हुई है। मेटल से बनी कैबिनेट लकड़ी या प्लास्टिक से बने एनक्लोजर के तुलना में काफी सस्ता होता है, साथ ही अत्यधिक मजबूत और टिकाऊ होती है। शीट मेटल एनक्लोजर कैबिनेट पर जंग नहीं लगती और इन में रखा सामान नमी से सुरक्षित रहता है। इनका उपयोग किताबों की अलमारी, तिजोरी, दराज के तर पर किचन हो या ऑफिस हर जगह इसका इस्तेमाल किया जाता है।
{tocify} $title={Table of Contents}
मेटल कैबिनेट बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें (How to Start Sheet Metal Enclosure and Cabinet Making Business)
शीट मेटल एनक्लोजर और कैबिनेट का उपयोग ज्यादा करके इलेक्ट्रिकल, मेडिकल और फूड इंडस्ट्री में किया जाता है। इतनी डिमांड के कारण इसकी मांग सब समय ज्यादा रहता है, इसकी वजह से मेटल कैबिनेट बनाने का व्यवसाय तेजी से बढ़ रहा है। मेटल कैबिनेट अलग-अलग साइज में बाजार में उपलब्ध होता है।
अगर आप भी किसी बिजनेस शुरू करने के लिए सोच रहे हैं तो आप मेटल कैबिनेट बनाने का बिजनेस को शुरू कर सकते हैं।
मेटल कैबिनेट बनाने का कच्ची सामग्री (Sheet Metal Enclosure and Cabinet Making Raw material)
| कच्ची सामग्री | परिमाण | लागत |
|---|---|---|
| एमएस शीट (Ms sheet) | प्रति किलोग्राम | 50 से 60 रूपए |
| पाउडर कोटिंग पेंट (Powder Coating paint) | प्रति किलोग्राम | 150 से 160 रूपए |
| नालीदार बॉक्स (Corrugation Box) | प्रति टुकड़ा | 6 से 12 रूपए |
| स्ट्रेच व्रैप (Stretch Wrap) | प्रति किलोग्राम | 120 से 140 रूपए |
मेटल कैबिनेट बनाने की मशीन (Sheet Metal Enclosure and Cabinet Making Machine)
अब जानते हैं शीट मेटल एनक्लोजर और कैबिनेट बनाने की मशीन के बारे में। मेटल कैबिनेट बनाने के लिए बहुत सारे मशीन और एकिपमेंट का जरुरत होता हैं। वह है -
- CNC laser Cutting Machine (सीएनसी लेजर काटने की मशीन)
- CNC Press Brake (सीएनसी प्रेस ब्रेक)
- Turret Punching Machine (टरेट पंचिंग मशीन)
- Welding Machine (वेल्डिंग मशीन)
- Powder Coating Machine Cutter (पाउडर कोटिंग मशीन कटर)
- Surface Grinder (सरफेस ग्राइंडर)
- Tool Grinder (टूल ग्राइंडर)
- Hammer (हथौड़ा)
- Chisel (छेनी)
इस बिजनेस शुरू करने के लिए आप को यह सारे मशीनरी की आवश्यकता पड़ेगी। शीट मेटल एनक्लोजर और कैबिनेट बनाने की मशीन को आप आपके शहर के होलसेल मार्केट या बड़ी मशीन निर्माता और ऑनलाइन से भी खरीद सकते हैं।
हमारे रिकमेंडेशन यही रहेगा कि आप यह सारे मशीन को जहां से भी खरीद है, सावधानी से पूरी जानकारी लेने के बाद ही खरीदें, क्योंकि इस मशीन की कॉस्ट ज्यादा होता है।
मेटल कैबिनेट बनाने की प्रक्रिया (Sheet Metal Enclosure and Cabinet Making Process)
अब शीट मेटल एनक्लोजर और कैबिनेट कैसे बनता है यानी कि मेटल कैबिनेट बनाने की प्रक्रिया के बारे में पूरी डिटेल्स के साथ स्टेप बाय स्टेप जानते हैं।
सबसे पहले मेटल कैबिनेट बनाने के लिए कच्ची सामग्री को अधिकृत विक्रेता के पास से खरीदने के बाद मेटल एनक्लोजर या मेटल कैबिनेट बनाने का प्रक्रिया शुरू होता है।
स्टेप - 1
- इसमें सबसे पहले मेटल शीट को इन्वेंटरी से प्रोडक्शन एरिया में लाया जाता है।
- अब मेटल कैबिनेट के डिजाइन के अनुसार इसकी कटिंग प्रोफाइल सीएनसी लेजर कटिंग की मशीन (CNC laser cutting machine) में क्या जाता है।
- जिसके बाद यह मशीन इस सीट की डिजायर डिजाइन और आकार के अनुसार कटिंग करती है।
- फिर प्रेस ब्रेक (press brake) मशीन की मदद से इसके कॉर्नर पर आवश्यक सहिष्णुता से झुकने की जाती है।
- फिर सरफेस पर हैंड टूल (जैसे - हैमर, चिसेल) की मदद से ड्रिलिंग और थ्रेडिंग की जाती है।
- थ्रेडिंग हो जाने के बाद इसकी कॉर्नर पर वेल्डिंग की जाती है।साथ ही टरेट पंचिंग मशीन (Turret punching machine) की इस्तेमाल करके डिजायर लोकेशन और सहिष्णुता पर मेटल हिन्ज और हुक्स की होल पंचिंग की जाती हैं।
- इसके बाद इस मेटल कैबिनेट को पेंटिंग सेक्शन में भेजा जाता है। फिर इसके सरफेस का केमिकल ट्रीटमेंट करने के बाद, सरफेस पर पाउडर पेंटिंग की कोटिंग की जाती है।
- आखिर में बनाए हुए प्रोडक्ट की पैकिंग कर के मार्केट में भेज दिया जाता है।
मेटल कैबिनेट बनाने की बिजनेस के लिए जगह (Sheet Metal Enclosure and Cabinet Making Business Location)
अब जानते हैं मेटल कैबिनेट बनाने की बिजनेस के लिए कितनी जगह का आवश्यकता होती है।मेटल कैबिनेट बनाने की बिजनेस के लिए आपको लगभग 5500 से 6000 स्क्वायर फीट जगह की जरूरत पड़ेगी।
जिसमें प्रोडक्शन की जगह 2500 से 3000 स्क्वायर फीट, कच्चे माल का स्टोरेज 800 से 1000 स्क्वायर फीट और बनाए हुए प्रोडक्ट रखने की जगह 1000 से 1200 स्क्वायर फीट। आप आपके बिज़नेस के साइज के हिसाब से भी जगह तय कर सकते हैं।
मेटल कैबिनेट बनाने की बिजनेस के लिए लेबर (Sheet Metal Enclosure and Cabinet Making Labour)
शीट मेटल एनक्लोजर और कैबिनेट बनाने के बिज़नेस को आप आसानी से 15 से 20 लेबर के साथ शुरू कर सकते हैं। जिसमे कुशल, अकुशल लेबर और एडमिन भी शामिल हैं। लेकिन यह आपकी व्यवसाय के साइज के ऊपर डिपेंड करता है। यदि आप इस बिज़नेस को और भी बड़े स्तर पर शुरू करना चाहते हैं तो आपको इससे भी ज्यादा लेबर की आवश्यकता पड़ेगी।
मेटल कैबिनेट बनाने बनाने की बिजनेस के लिए इलेक्ट्रिसिटी (Sheet Metal Enclosure and Cabinet Making Business Electricity)
मेटल कैबिनेट की पैकेजिंग कैसे करें (Sheet Metal Enclosure and Cabinet Packaging)
मेटल कैबिनेट बनाने के बाद उसकी पैकेजिंग आप आसानी से कर सकते हैं। मेटल कैबिनेट के पैकेजिंग करने के लिए कच्ची सामग्री के तर पर नालीदार बॉक्स (Corrugation Box) और स्ट्रेच व्रैप (Stretch Wrap) की आवश्यकता पड़ती हैं।
लेकिन ध्यान दें यह मेटल कैबिनेट के ऊपर और नालीदार बॉक्स के ऊपर आपके ब्रांड के नाम और सारे डिटेल्स होना जरुरी हैं।
मेटल कैबिनेट बनाने के बिजनेस की कुल लागत (Sheet Metal Enclosure and Cabinet Making Business Cost)
मेटल कैबिनेट बनाने के बिजनेस को आप छोटे या बड़े दोनों स्तर पर ही कर सकते हैं। तो चलिए कौन सी स्तर में कितनी लागत चाहिए इसके बारे में जानते हैं।
छोटे स्तर पर :
इस बिजनेस को आप अगर छोटे स्तर पर शुरू करेंगे तो आपको लगभग 60 से 70 लाख रुपए का आवश्यकता पड़ेगा।
बड़े स्तर पर :
और यदि आप बड़े स्तर पर मेटल कैबिनेट बनाने के बिजनेस को शुरू करेंगे तो आपको लगभग 1.2 से 1.5 करोड़ रुपए का आवश्यकता पड़ेगा।
मेटल कैबिनेट बनाने के लिए बहुत सारे मशीनरी की आवश्यकता होती है और इस मशीन की लागत भी बहुत ज्यादा होता है। इसलिए इस बिजनेस को शुरू करने की लागत भी ज्यादा है।
मेटल कैबिनेट बनाने के बिजनेस की मुनाफ़ा (Sheet Metal Enclosure and Cabinet Making Business Profit)
मेटल कैबिनेट की मांग इलेक्ट्रिकल, मेडिकल, फूड जैसे इंडस्ट्री में ज्यादा रहता है। मेटल कैबिनेट कस्टमर रिक्वायर्ड के अनुसार अलग-अलग साइज में बनाए जाते हैं। बताए गए सारे मशीन और प्लांट की प्रति महीने का प्रोडक्शन कैपेसिटी 4000 कैबिनेट हैं।
अगर बात करें इस बिजनेस की मुनाफा के बारे में। तो आप मेटल कैबिनेट बनाने के बिजनेस से लगभग 20 से 25% तक का मुनाफा कमा सकते है।
लेकिन यह भी निर्भर करता है कि आप कितने सेल कर पा रहे हैं, आपके प्रोडक्ट के क्वालिटी, आपके योजना साइज और मार्केट एरिया के ऊपर।
मेटल कैबिनेट बनाने के बिजनेस की मार्केटिंग (Sheet Metal Enclosure and Cabinet Making Business Marketing)
मेटल कैबिनेट की मांग ज्यादा होने की कारण आप इसकी मार्केटिंग अच्छे से कर पाएंगे। मेटल कैबिनेट बनाने के बाद उसके मार्केटिंग आप बहुत सारे तरीका से कर सकते हैं।
शुरुआती दिनों में आप आपके शहर के बड़े दुकानों में जहां मेटल कैबिनेट की जरूरत होता है या मेटल कैबिनेट की मदद से किसी चीज को बनाता है, पहले आप उसको बेचने की कोशिश करेंगे।
इसके साथ साथ आप शहर में या शहर के बाहर की इलेक्ट्रिकल, मेडिकल, फूड जैसे इंडस्ट्री में जहां मेटल कैबिनेट की जरूरत होता है वहां भी बेच सकते है।
इसके अलावा आप बनाए हुए मेटल कैबिनेट को होलसेल मार्केट और ऑनलाइन पर भी बेच सकते हैं। शुरुआती दिनों में आपको थोड़ा समस्या होगा लेकिन आप धीरे धीरे इस बिज़नेस की मार्केटिंग भी अच्छे से समझ जायेंगे।
मेटल कैबिनेट बनाने के बिजनेस के लिए लाइसेंस (Sheet Metal Enclosure and Cabinet Making Business License)
- GST (जीएसटी)
- Factory License (फैक्टरी लाइसेंस)
- Pollution Control Board License (प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लाइसेंस)
- NSIC (राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम)
- UDYAM (उद्यम)
- ISO (आईएसओ)
यह सभी लाइसेंस की मदद से आप इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। आप इस बिजनेस को शुरू करने के लिए राज्य और केंद्र सरकार द्वारा चलाए जाने वाले अनुदान योजना का भी लाभ उठा सकते। लेकिन ध्यान दें, यह योजना आपकी प्रोजेक्ट और इन्वेस्ट पर डिपेंड करता हैं।
और भी कुछ बिज़नेस के बारे में जाने : -
निष्कर्ष
दोस्तों, मुझे उम्मीद है कि मेटल कैबिनेट बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें इसके बारे में आपको सारे जानकारी दे पाया हूँ। शुरुआती दिनों में आपको सेल लाने में थोड़ा परेशानी होगा, लेकिन आप सही से मार्केटिंग करके इस बिजनेस को कर पाएंगे तो यह बिजनेस आपको अच्छा खासा मुनाफा कमा कर दे सकता है।
और आपको यह लेख Sheet Metal Enclosure and Cabinet Making Business कैसा लगा कमेंट बॉक्स में जरूर बताये और उस सोशल शेयरिंग बटन को हिट करना ना भूले। धन्यवाद...
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
मेटल कैबिनेट बनाने के लिए जो जो कच्चा माल का जरुरत होता हैं, वह हैं एमएस शीट, पाउडर कोटिंग पेंट, नालीदार बॉक्स आदि।
2. मेटल कैबिनेट बनाने का बिजनेस की कॉस्ट कितना हैं?
मेटल कैबिनेट बनाने का बिजनेस की कॉस्ट ज्यादातर मशीन के कॉस्ट पर निर्भर करता हैं, जैसे बड़े स्तर पर इसमें लगभग 1.2 से 1.5 करोड़ रुपए का जरुरत होता हैं।

