ब्रेड बनाने का व्यवसाय कैसे शुरू करें | How to Start Bread Making Business in Hindi

Business Thought in Hindi
0

Bread Making Business Plan in india (ब्रेड बनाने का व्यवसाय के लिए कच्चा माल, मशीन, प्रक्रिया, लागत, लाइसेंस और भी अन्य जानकारी)


आजकल व्यस्त जीवन के कारण हर कोई चाहता है कि हमें कम समय में अच्छा नाश्ता मिल जाए। जिससे बेकरी उत्पादों का महत्व बढ़ता जा रहा है। बेकरी उत्पादों में से एक है ब्रेड जिसे डबल रोटी भी कहा जाता है। आज के समय में डबल रोटी बहुत ही लोकप्रिय नाश्ता बन गया है। इसका उपयोग दिन-ब-दिन बहुत तेजी से बढ़ रहा है। ब्रेड की बढ़ती मांग को देखते हुए आप अपने शहर में ब्रेड बनाने का व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं।

Bread Making Business Plan in india

{tocify} $title={Table of Contents}


ब्रेड बनाने का व्यवसाय कैसे शुरू करें (How to Start Bread Making Business in Hindi)

ब्रेड बनाने का व्यवसाय को शुरू करने के लिए आपको पहले इस बिज़नेस के मार्किट रीसर्च करना होगा, फिर सारे जरुरी लाइसेंस भी लेना पड़ेगा, इसके बाद जगह तय करे फैक्ट्री का सेट अप करे, सारे कच्चा माल, मशीनरी ख़रीदे अब कुछ लेबर नियुक्त करे इलेक्ट्रिसिटी का सेट अप करे और प्रोडक्शन शुरू करे।

तो आइए ब्रेड बनाने का व्यवसाय कैसे शुरू करें इसके बारे में यह सारे जानकारी डिटेल्स में जानते हैं।

ब्रेड के प्रकार (Types Of Bread)

ब्रेड की मांग को देखते हुए बाजार में विभिन्न प्रकार की ब्रेड उपलब्ध हैं। इसमें -

  • Flour bread (आटे की ब्रेड)
  • Whole wheat bread (साबुत गेहूँ की ब्रेड)
  • Brown Bread (भूरे रंग की ब्रेड)
  • Sandwich Bread (सैंडविच ब्रेड)
  • Fruit Bbread (फलों की ब्रेड)

ब्रेड के साथ आमतौर पर लोग सैंडविच, पाव भाजी, ब्रेड रोल इत्यादि में भी इस्तेमाल करते हैं, फूड कैंटीन में भी इसकी काफी डिमांड है। आप इसमें से किसी भी तरह के ब्रेड बनाना शुरू कर सकते हैं।


ब्रेड बनाने की कच्ची सामग्री (Bread Making Raw Material)

ब्रेड बनाने के लिए जिस कच्ची सामग्री का जरुरत पड़ती हैं बह हैं।                                                                  

संख्याकच्ची सामग्री परिमाण लागत
1.Flour (आटा)प्रति किलोग्रामलगभग 20 से 46 रूपए
2.gluten (ग्लूटेन) प्रति किलोग्रामलगभग 150 से 450 रूपए
3.bread improver (ब्रैड इंप्रूवर) प्रति किलोग्रामलगभग 110 से 300 रूपए
4.Calcium powder (कैल्शियम पाउडर) प्रति टनलगभग 4500 रूपए
5.Dry yeast (सूखी खमीर) प्रति किलोग्रामलगभग 165 से 375 रूपए
6.suger (चीनी) प्रति किलोग्रामलगभग 20 से 90 रूपए
7.salt (नमक) प्रति किलोग्रामलगभग 20 रूपए
8.oil (तेल) प्रति लीटरलगभग 110 से 160 रूपए


ब्रेड बनाने का कच्ची सामग्री को आप आपके शहर के स्थानीय विक्रेता से या होलसेल मार्केट और ऑनलाइन से भी खरीद सकते हैं।

ब्रेड बनाने की मशीन (Bread Making Machine)

ब्रेड बनाने के लिए ज्यादा मशीनरी की जरुरत नहीं होती हैं, इसके लिए कुछ जरुरी मशीनरी हैं।

  • Dough kneading machine (आटा गूंथने की मशीन)
  • Bread slicing machine (ब्रेड काटने की मशीन)
  • Oven (ओवन)
  • Packaging machine (पैकेजिंग मशीन)

विभिन्न क्षमता पर आटा गूंथने की मशीन की बाजार कीमत लगभग 50 हजार से 1 लाख रूपए। और ब्रेड काटने की मशीन की बाजार कीमत लगभग 35 हजार से 50 हजार रूपए है।

ओवन (Oven) की लागत उसकी क्षमता पर निर्भर करती है। आटा बेक करने के लिए आपको एक व्यावसायिक बेकरी ओवन की आवश्यकता होगी।

ब्रेड बनाने की प्रक्रिया (Bread Making Process)

ब्रेड बनाने के लिए आपको इसके पुरे प्रक्रिया के बारे में भी जानना पड़ेगा। तो अब जानते हैं ब्रेड कैसे बनता है यानी कि ब्रेड बनाने की प्रक्रिया के बारे में -

  • स्टेप - 1 : ब्रेड बनाने के लिए सबसे पहले आवश्यक मात्रा के अनुसार कच्चा माल को आटा गूंथने की मशीन में डाल दिया जाता है।

  • स्टेप - 2 : जिसमें आटा, ग्लूटेन, ब्रेड इम्प्रूवर, कैल्शियम पाउडर, सूखी खमीर, चीनी, नमक, तेल को मिलाया जाता हैं।

  • स्टेप - 3 : जिसके बाद इसमें धीरे-धीरे पानी डालना है। और आटा गूंथने की मशीन की सहायता से 8 से 10 मिनिट बाद आटा गूंथ कर तैयार हो जाता है

  • स्टेप - 4 : फिर मोल्ड की सहायता से इसे ब्रेड का आकार दिया जाता है।और ओवन में 20 से 50 मिनट के लिए 180 डिग्री उचित और उच्च तापमान पर बेक किया जाता है।

  • स्टेप - 5 : ओवन से निकालने के बाद उन्हें ठंडा किया जाता है। फिर ब्रेड को कटा जाता है। ब्रेड को काटने के बाद पैकेजिंग मशीन की मदद से आप इसे पैक और मार्केट में सप्लाई कर सकते हैं।

ब्रेड बनाने की बिजनेस के लिए जगह (Bread Making Business Space)

अगर आप छोटे स्तर पर ब्रेड बनाने की बिजनेस को शुरू करेंगे तो आपको थोड़ा कम जगह की आवश्यकता पड़ेगी लगभग 500 से 800 स्क्वायर फीट

और बड़े स्तर पर ब्रेड बनाने की बिजनेस को करने के लिए और पुरे फैक्ट्री का सेट अप करने के लिए आपको और भी ज्यादा जगह की आवश्यकता पड़ेगी।

जिसमे कच्चा माल और बनाये हुए प्रोडक्ट रखने का जगह, मशीनरी सेटअप करने का जगह और ऑफिस का जगह भी शामिल हैं।

ब्रेड बनाने की बिजनेस के लिए लेबर (Bread Making Business Labour)

ब्रेड बनाने की व्यवसाय को आप छोटे स्तर पर आसानी से 2 से 4 लेबर के साथ शुरू कर सकते हैं। और बड़े स्तर पर इस बिजनेस को करने के लिए आपको लगभग 8 से 10 लेबर की आवश्यकता पड़ेगी। 

जिसमे कुशल, अकुशल लेबर, एडमिन और सेल्स मैनेजर भी शामिल हैं। आपके व्यवसाय की साइज़ के अनुसार लेबर की संख्या बढ़ या घट सकता हैं।

यह भी पढ़ सकते हैं : टी शर्ट प्रिंटिंग का बिजनेस कैसे शुरू करें 


ब्रेड की पैकेजिंग कैसे करें (Bread Packaging)

ब्रेड बनाने के बाद आप पैकेजिंग मशीन की मदद से बहुत ही आसानी से पैकेजिंग कर सकते हैं। यदि आप शुरू में चाहते हैं तो आप इस पैकेजिंग को मैन्युअल रूप से भी कर सकते हैं।

ब्रेड की पैकेजिंग करने के लिए आपको प्लास्टिक पैकेट और बड़े कागज के डिब्बे का जरुरत पड़ेगी। इसके साथ उस पैकेट और डिब्बे के ऊपर आपके ब्रांड के नाम और सारे डिटेल्स होना जरुरी हैं। शुरुआत में आप इसके पैकेट को मार्केट में ज्यादा चलने वाले साइज के हिसाब से ही बनवाए।

ब्रेड बनाने के बिजनेस की कुल लागत (Bread Making Business Cost)

ब्रेड बनाने के बिजनेस को आप छोटे या बड़े दोनों स्तर पर ही कर सकते हैं। ब्रेड बनाने के लिए जिस मशीन की आपको आवश्यकता होगी उसकी कीमत लगभग 2.5 लाख से 3 लाख रुपये होगी। इस हिसाब से अगर आप ब्रेड बनाने के व्यवसाय को छोटे स्तर पर लगभग 4 से 5 लाख रुपए के साथ शुरू कर सकते हैं।

और यदि आप बड़े स्तर पर ब्रेड बनाने के बिजनेस को शुरू करेंगे तो आपको लगभग 10 से 12 लाख रुपए का आवश्यकता पड़ेगा। जिसमे मशीनरी और सारे सेटअप का खर्चा आपको एक ही बार देना पड़ेगा।

ब्रेड बनाने के बिजनेस की मुनाफ़ा (Bread Making Business Profit)

अगर बात करें ब्रेड बनाने के व्यवसाय की मुनाफ़ा के बारे में। तो आप ब्रेड बनाने के बिजनेस से लगभग 13 से 15 % तक का मुनाफा कमा सकते है। अच्छे से मार्केटिंग करने पर यह संख्या और भी बढ़ सकता हैं। 

लेकिन यह भी निर्भर करता है कि आप कितने सेल कर पा रहे हैं, आपका प्रोडक्ट, आपके योजना साइज और मार्केट एरिया के ऊपर।

ब्रेड बनाने के बिजनेस की मार्केटिंग (Bread Making Business Marketing)

ब्रेड बनाने के बाद उसके मार्केटिंग आप बहुत सारे तरीका से कर सकते हैं। ब्रेड की मांग मार्केट में ज्यादा है,आपके प्रोडक्ट अच्छा होने पर यह मार्केट में आसानी से बिक जायेगा।शुरुआती दिनों में आप आपके शहर के जो दुकानों में ब्रेड की जरूरत होता है, पहले आप उसको बेचने की कोशिश करें।

इसके साथ साथ आप शहर के और भी कही सारे जगह पर बेच सकते हैं। जैसे - 
  1. होलसेल मार्केट (Wholesalers)
  2. वितरक (Distributors)
  3. खुदरा विक्रेता (Retailers)
  4. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (online platform)
  5. स्टोर (stores) 
  6. कैफे (cafes)
  7. रेस्तरां (Resturent)
  8. खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र (Food processing sector)
  9. बेकरियां (bakeries)
शुरुआती दिनों में अगर आपको मार्केटिंग में प्रॉब्लम हो रहा हैं तो आप इसके लिए एक लोग भी नियुक्त कर सकते हैं। 

ब्रेड बनाने के बिजनेस के लिए लाइसेंस (Bread Making Business License)

ब्रेड बनाने के व्यवसाय के लिए जिस लाइसेंस का जरुरत होती हैं, बह हैं -

  • GST (जीएसटी)
  • Trademark (ट्रेडमार्क)
  • FSSAI (एफएसएसएआई)
  • Fire License (फायर लाइसेंस)

इसके साथ साथ आप ब्रेड बनाने के बिजनेस को शुरू करने के लिए राज्य और केंद्र सरकार द्वारा चलाए जाने वाले अनुदान योजना का भी लाभ उठा सकते। 


और भी कुछ बिज़नेस आइडियाज :  


निष्कर्ष

आशा करता हु कि ब्रेड बनाने का व्यवसाय कैसे शुरू करें इसके बारे में आपके सारे संदेह दूर हो गया होगा। ब्रेड के बढ़ते डिमांड दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रहा हैं, हाँ इस बिज़नेस में कॉम्पिटिशन भी काफी देखने को मिलते हैं। लेकिन यूनिक मार्केटिंग के जरिये इसमें ज्यादा सेल्ल और प्रॉफिट कमाया जा सकता हैं।

Bread Making Business Plan in india यह लिख के बारे में अगर आपको और भी जानना हैं तो कमेंट बॉक्स में जरुर बताइए। और उस सोशल शेयरिंग बटन को हिट करना ना भूले।


FAQ (अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल)

ब्रेड बनाने का व्यवसाय के बारे में अधिकतर पूछे जाने वाले कुछ सवाल - 

1. क्या ब्रेड बनाना एक अच्छा व्यवसाय है?

यह एक अच्छा व्यवसाय है जिसे शुरू करने के लिए अधिक पूंजी की आवश्यकता नहीं होती है और इसे बिना दुकान के आसानी से चलाया जा सकता है। यदि आप अपने खरीदारों को लगातार रोटियों की आपूर्ति करने में सक्षम हैं, तो एक अच्छी आय की आशा रख सकते हैं।

2. क्या ब्रेड बनाने का व्यवसाय लाभदायक है?

सभी कारकों को ध्यान में रखते हुए, एक छोटे पैमाने पर ब्रेड बनाने का व्यवसाय से आप लगभग 13 से 15 % तक का मुनाफा कमा सकते हैं।



Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)