कपूर बनाने का व्यवसाय कैसे शुरू करें | How to Start Camphor Making Business in India

Business Thought in Hindi
0

घर से शुरू करे कपूर बनाने का बिजनेस (Camphor Making Business Plan in Hindi) कपूर बनाने के बिजनेस की फायदे, नुकसान, लागत, लाभ जानिए यह सारी चीज़ों के बारे में


कपूर की सुगंध को बंद आँखों से भी पहचाना जा सकता है। लगभग हम सभी जानते हैं कि कपूर का उपयोग पूजा पाठ या भोजन की सुगंध को बढ़ाने के लिए किया जाता है। कपूर एक प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला रासायनिक यौगिक है, जो कपूर के पेड़ की छाल से प्राप्त होता है। भारत, चीन और जापान के कुछ देशों में, मुख्य रूप से दुनिया के अधिकांश उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में कपूर की व्यापक रूप से खेती की जाती है। कपूर में बहुत गुण हैं, इसके लिए इसकी डिमांड भी बहुत ज्यादा है। अगर आप कम पैसा में बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आप कर्पूर बनाने की बिजनेस शुरू कर सकते हैं। तो चलिये जानते हैं की आप कैसे कम लागत पर और घर से ही कपूर बनाने का बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

Camphor making business plan in hindi

{tocify} $title={Table of Contents}


कपूर बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें (How to Start Camphor Making Business in India)

कर्पूर का व्यापार की बाजार में मांग बहुत अधिक है। यह बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको सिर्फ दो मुख्य चीज़ो की जरुरत पड़ेगी एक हैं कपूर पाउडर और दुसरा हैं कपूर बनाने की मशीन। कपूर बनाने का बिजनेस के बारे में पूरी डिटेल्स के साथ निचे बताये गए हैं -

कपूर बनाने का कच्ची सामग्री (Camphor Making Raw Material)

कपूर बनाने के लिए सिर्फ एक कच्ची सामग्री का आवश्यकता पड़ती हैं, यह कच्ची सामग्री है कपूर पाउडर (काम्फोर पाउडर)। इस कपूर पाउडर और कपूर बनाने की मशीन की मदद से कपूर टेबलेट बनाये जाते हैं। 

यह कपूर पाउडर लॉरेल नाम का पेड़ों से मिलता हैं,यह एक सदाबहार पेड़ है। यह पेड़ मूल रूप से दुनिया के अधिकांश उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों (भारत, चीन ताइवान, मंगोलिया और जापान) में मिलता हैं। 

इस लॉरेल नाम का पेड़ के लकड़ियों से कपूर पाउडर बनाया जाता है। इस पेड़ की छाल को हल्का काटने से ही एक प्रकार का गोंद निकालता है जो सुखाने के बाद कपूर पाउडर (काम्फोर पाउडर) कह लाता है।

कपूर बनाने का कच्ची सामग्री कहाँ से ख़रीदे 

कपूर बनाने के लिए कच्चे सामग्री के रूप में सिर्फ कपूर पाउडर की जरुरत परता हैं। लेकिन अब बात आता हैं कि आपके कपूर बनाने का बिजनेस के लिए यह कपूर पाउडर ख़रीदेंगे कहा से।

कपूर बनाने के लिए यह कपूर पाउडर आमतौर पर होल सेल मार्केट में मौजूद होता हैं। जहां से आप बहुत ही कम कीमत में कपूर पाउडर खरीद सकते हैं। प्रति किलो कपूर पाउडर कीमत लगभग 350 से 900 रुपए होता है। यह कपूर पाउडर ऑनलाइन में भी मिल जाता है, आप ऑनलाइन से भी कम कीमत में इसे खरीद सकते हैं। 

कपूर बनाने की मशीन (Camphor Manufacturing Machine)

कपूर बनाने की बिजनेस को शुरू करने के लिए दूसरा जो चीज का जरूरत होता है वह है कपूर बनाने की मशीन। यह मशीन आपके काम को बहुत ही आसान कर देता हैं।

आपको सिर्फ़ कपूर पाउडर को इस मशीन में डालना हैं और इस मशीन से कपूर टेबलेट बनकर निकलता रहेगा। अगर आप इस मशीन को एक घंटा चलाएंगे तो इससे लगभग 6 से 8 किलो कपूर टेबलेट उत्पादन होता है। यानि की इस मशीन से 1 घंटे में लगभग 500 से 600 कपूर टेबलेट बन जाती हैं।

कपूर बनाने की मशीन

इस मशीन की सबसे खास बात यह है कि एक ही मशीन से कहीं साइज के छोटे और बड़े कपूर टेबलेट बनाया जा सकता है। बेहतर यही है की आमतौर पर बाजार में बिकने वाले कपूर टेबलेट की साइज को देखते हुए उसी आकार का कपूर बनाया जाए।

कपूर बनाने की मशीन कहाँ से मिले 

कपूर पाउडर से कपूर टेबलेट में बदलने के लिए कपूर बनाने की एक मशीन की जरूरत होती है। यह मशीन कपूर बनाने की काम को बहुत ही आसान कर देता हैं। मगर आप कपूर बनाने का मशीन ख़रीदेंगे कहा से?

कपूर बनाने की यह मशीन आमतौर पर मार्केट में मौजूद होता हैं। जहां से आप बहुत ही कम कीमत में कपूर बनाने की मशीन खरीद सकते हैं। कपूर बनाने की मशीन की कीमत लगभग 50,000 से 60,000 रुपए होता है।

आपके जानकारी के लिए बता दू की यह कपूर बनाने वाली मशीन ऑनलाइन में भी मिल जाता है, आप ऑनलाइन से भी कम कीमत में इसे खरीद सकते हैं। ऑनलाइन से कपूर बनाने की मशीन कम कीमत में खरीदने के लिए यह लिंक पर क्लिक करें।

कपूर बनाने की प्रक्रिया (Camphor Making Process)

अगर आप कपूर बनाने की व्यापार शुरू कर रहे हैं तो आपके लिए कपूर बनाने की प्रक्रिया यानि की कैसे कपूर बनता है यह जानना बहुत ही जरूरी है। कपूर बनाने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है। आइये इसके बारे में जानते हैं -

  • पहले होल सेल मार्केट से कपूर पाउडर ख़रीदा जाता हैं, आप ऑनलाइन से भी खरीद सकते हैं। 

  • इसके बाद कपूर पाउडर से कपूर टेबलेट बनाने के लिए एक कपूर बनाने की मशीन की जरुरत परता हैं। यह मशीन मार्केट और ऑनलाइन दोनों जगह में ही मिल जाता है।

  • इस मशीन में एक जगह बनाए हुए रहती हैं जिसमे कपूर पाउडर को डाला जाता हैं और मशीन से कपूर टेबलेट बनकर बाहर आता है।

  • इस मशीन से कपूर टेबलेट की साइज को बाजार में बिकने वाले कपूर टेबलेट की साइज के अनुसार छोटे या बड़े क्या जा सकता है। 

  • इसके बाद बनाए हुए कपूर टेबलेट की पैकेजिंग करने के बाद  यह होल सेल मार्केट पर बिकने के लिए तैयार हो जाएगा। 
नीचे दिए वाले इस वीडियो से आप कपूर बनाने की प्रक्रिया को देखकर और भी अच्छे से समझ सकते हैं। 


कपूर बनाने के बाद उसकी पैकेजिंग कैसे करें (Camphor Tablet Packaging)

कपूर पाउडर से कपूर टेबलेट तैयार होने के बाद आपको उसकी पैकेजिंग पर ध्यान देना हैं। बाजार में जिस तरह के कपूर टेबलेट के पैकेट बनाए जाते हैं आप उसे देखते हुए भी इसके पैकेट बना सकते हैं।

इन कपूर टेबलेट का अच्छे से पैकेजिंग करने के लिए आपको पहले एक पैकेजिंग मशीन की जरुरत पड़ेगी। इस पैकेजिंग मशीन को मार्केट या ऑनलाइन से भी खरीद सकते हैं। ऑनलाइन से खरीद ने के लिए यह लिंक पर क्लिक करे।

मूल रूप से तीन कपूर टेबलेट को मिला कर एक छोटा पैकेट बनाए जाते हैं, इन छोटे छोटे पैकेट को मिलकर एक बड़ा पैकेट बनाए जाते हैं। पैकेजिंग के लिए इन छोटे छोटे पैकेट का जरुरत परता हैं और इन छोटे पैकेट को मिलकर बड़ा पैकेट में रखने के लिए बड़ा पैकेट या खाली प्लास्टिक की डिब्बा का जरुरत परता हैं।

इन प्लास्टिक का छोटे पैकेट और बड़ा प्लास्टिक की डिब्बा के ऊपर आपके ब्रांड का नाम प्रिंट करवाना भी जरूरत है।

कपूर बनाने के बिजनेस की कुल लागत (Camphor Making Business Cost)

यह एक ऐसे बिज़नेस हैं जिसे आप कम इन्वेस्टमेंट और ज्यादा इन्वेस्टमेंट दोनों के साथ ही शुरू कर सकते हैं। इसकी कुल लागत ज्यादा करके मशीनरी की लागर पर निर्भर करता हैं, आप ऑटोमेटिक मशीन के साथ शुरू करेंगे तो आपके बिज़नेस की कुल लागत और भी ज्यादा हो सकता हैं।                                                                                                  

कपूर के बिजनेस की सामान लागत
कपूर पाउडर350 से 900 रुपए प्रति किग्रा
कपूर बनाने की मशीन50,000 से 60,000 रुपए
पैकेजिंग मशीन1000 से 1500 रुपए
प्लास्टिक का छोटे पैकेट औरबड़ा पैकेट1000 रुपए
पैकेट प्रिंटिंग का लागत500 रुपए
मज़दूरप्रति मज़दूर 300 से 400 रुपए

 

कपूर बनाने के बिजनेस को शुरू करने के लिए लगभग 70,000 रुपए का जरूरत होता है। अगर आपके पास इतना पैसा है तो आप इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं।

कपूर बनाने के बिजनेस की मुनाफ़ा (Camphor Making Business Profit)

अब बात आता है कि कपूर बनाने के बिजनेस की मुनाफ़ा कितना है। अगर मुनाफा की बात करें तो इस बिजनेस में आप अच्छा प्रॉफिट बना सकते हैं। 

आमतौर पर मार्केट में कपूर पाउडर 900 रुपए प्रति किग्रा मिल जाता है और कपूर पाउडर से कपूर टेबलेट बनाने के बाद उसे होलसेल मार्केट में साइज के अनुसार लगभग 1200 से 1600 रुपए प्रति किग्रा बिकता है।

यदि आप 1 दिन में 30 किलो कपूर की टेबलेट बनाकर बेचते हैं तो लगभग 36,000 रुपए मुनाफा कमा सकते हैं। इस प्रकार से आप एक महीना में लगभग 90 हज़ार से 2 लाख रुपए कमा सकते हैं। 

इस कमाए हुए मुनाफे में से आपने इस बिज़नेस में जितना रुपया खर्चा किया हैं उसको काट कर आप के लाभ को भी निकालना है। और आप जितना ज्यादा प्रोडक्शन और सेल्ल कर पाएंगे उतना ही अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे।

कपूर बनाने के व्यवसाय की मार्केटिंग (Camphor Making Business Marketing)

अब बात आता है कि आप इस बनाए हुए कपूर को बेचेंगे कहां पर यानी कि कपूर की मार्केटिंग कैसे करें। बाजार में कपूर की मांग बहुत है इसलिए कपूर को बेचने के लिए इतना तकलीफ नहीं होगा।

आमतौर पर आप बनाया हुए कपूर को होलसेल मार्केट में बेच सकते हैं। इसके अलावा भी आप बनाया हुए कपूर टेबलेट को किराना दुकानों में, फैंसी स्टोर में, मंदिर के बाहर पूजा सामग्री बेचने वालों को या फिर साप्ताहिक बाजारों में, स्थानीय बाजार में, गांव के दुकान में या शहर के दुकान में दे सकता हैं।

कपूर बनाने के व्यवसाय के लिए लाइसेंस (Camphor Making Business License)

इस बिजनेस के लिए आपको उद्योग आधार रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा। जिसे आप नगर निगम में जाकर करवा सकते हैं। अगर आप अपना खुद का ब्रांड बनाकर बेचना चाहते हैं तो कंपनी और ब्रैंड नाम रजिस्ट्रेशन करना जरुरी होता है। अगर आप एक दुकान लेकर बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो दुकान का भी रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है।

अगर आप लोन लेकर यह कपूर बनाने के बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो वह भी कर सकते हैं। इन छोटे बिजनेस के लिए सरकार की कई योजनाएं हैं, जिस से लोन लेकर आप यह बिजनेस को शुरू कर सकते हैं।


और पढ़ें :


निष्कर्ष

दोस्तों, मुझे उम्मीद है कि कपूर बनाने का व्यवसाय कैसे शुरू करें इसके बारे में आपको सही जानकारी दे पाया हूँ। यह एक कम इन्वेस्ट में ज्यादा मुनाफा लाने वाला बिजनेस हैं, आप भी कपूर बनाने का व्यापार को शुरू करके ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको इसकी अच्छे से मार्केटिंग करना पड़ेगा। तो देर किस बात की जानिए सीखिए और आपका नया बिजनेस को शुरू कीजिए।

Camphor Making Business Plan in Hindi यह लिख में अगर आपको और भी जानकारी चाहिए तो आप हमे कमेंट कर सकते हैं। पढ़ने के लिए धन्यवाद, अधिक अपडेट के लिए हमें विजिट करते रहें। अपने बहुमूल्य विचार या सुझाव नीचे कमेंट सेक्शन में दें और उस सोशल शेयरिंग बटन को हिट करना ना भूले।

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

कपूर बनाने का बिजनेस के बारे में आपके अक्सर पूछे जाने वाले कुछ प्रश्न -

1. कपूर बनाने के लिए कितने मज़दूर की आवश्यकता होती है?

कपूर बनाने के लिए दो या तीन मज़दूर की आवश्यकता होती है, अगर आप इस बिज़नेस को छोटे स्तर पर करते हैं तो घर के 1 से 2 सदस्य के साथ भी कर सकते हैं।

2. कपूर बनाने के लिए कितनी जगह चाहिए ?

कपूर बनाने के लिए 1000 वर्ग फुट का घर जैसी जगह चाहिए। आप एक छोटा घर में भी बिजनेस को शुरू कर सकते है।

3. कपूर का पेड़ कैसा होता है ?

कपूर का पेड़ एक सदाबहार पेड़ है, उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में इस पेड़ का खेती की जाती है।

4. कपूर पाउडर का थोक मूल्य ?

प्रति किलो कपूर पाउडर कीमत है लगभग 300 से 500 रुपए। इसकी कीमत मार्केट की हिसाब कम या ज्यादा हो सकता हैं।

5. कपूर पाउडर कैसे बनता है ?

लॉरेल पेड़ के लकड़ियों से कपूर पाउडर बनाया जाता है। इस पेड़ की छाल को हल्का काटने से ही एक प्रकार का गोंद निकालता है जो सूखने पर कपूर पाउडर बन जाता है।



Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)